महाराष्ट्र से 5 और लोडिंग वाहनों में बैठक आए 25 ग्वालियर आए, सैंपलिंग के बाद क्वारंटाइन किया

ग्वालियर. खासगी बाजार में एक परिवार के 5 सदस्य महाराष्ट्र से आने से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने इन लोगों की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और पांचों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सैंपलिंग के बाद इनको घर में होम क्वारंटाइन किया गया है। उधर क्वारंटाइन सेंटरों में तेल, साबुन के लिए लोग परेशान हो रहे है हालांकि डिमांड आने पर सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।
मां का इलाज कराने मुंबई गए थे
खासगी बाजार के स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को सूचना दी कि मुंबई से कोई मंथन गुप्ता आपनी माताजी की इलाज कराने मुंबई गए थे। वह परिवार के तीन सदस्यों के साथ वापस लौटे है। टीम यहां पहुंची तो परिवार ने बताया कि मां का इलाज कराने मुंबई गए थे।
इंदौर व महाराष्ट्र से 25 लोगों को पकड़ा
शिवपुरी की तरफ से लोडिंग वाहनों में बैठकर आए 25 लोगों को पुलिस ने पकडकर जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। मोहना थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि यह लोग इंदौर और महाराष्ट्र से आए थे। पुलिस ने इन लोगों को क्वराइंटाइन कराने के लिए प्रशासन की टीम को सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *