ग्वालियर में शुक्रवार को 84 नमूनों की जांच निगेटिव आईं

ग्वालियर कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए नमूनों में से 84 नमूनों की जांच शुक्रवार को निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल एक हजार 668 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं, जिनमें से 1353 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। 94 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 213 नमूनों की जांच आना अभी शेष है।
ग्वालियर में कुल 8 पॉजिटिव नमूनों की जांच अब तक प्राप्त हुई है। इनमें से 6 मरीजों को उपचार होने के पश्चात निगेटिव रिपोर्टें प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। 2 पॉजिटिव मरीजों का उपचार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में किया जा रहा है।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह ने बताया कि जिले में अब तक 7 हजार 242 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 4 हजार 240 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये 3 लाख 45 हजार 413 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग भी की गई है। शुक्रवार को 131 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के निवासियों से अपील की है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये लागू किए गए लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में ही रहें। बिना किसी काम के शहर में भ्रमण न करें। अनावश्यक रूप से भ्रमण करते पाए जाने पर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *