बॉलीवुड की दो अभिनेत्री हुई कोरोना पॉजिटिव, स्प्रेडर होने का खतरा
मुंबई. कोरोना का खतरा कम जरूर हुआ है लेकिन टला नहीं है। महाराष्ट्र में संक्रमण की दूसरी लहर का सबसे बुरा असर देखने को मिला था। जो अभी तक जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस करीना कपूर खान karena kapoor और अमृता अरोड़ा amrita arora कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है।
सुपर स्प्रेडर होने की संभावना
बीएमसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीना कपूर karena kapoor और अमृता अरोड़ा amrita arora के सुपर स्प्रेडर होने की भी संभावना जताई जा रही है। यह दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं और बॉलीवुड के कई सितारों से लगातार इनकी मुलाकातें होती रही है और साथ ही दोनों एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई पार्टियों में षिरकत कर चुकी है।
