पीएम नरेन्द्र मोदी ने कॉशी-विश्वनाथ कॉरिडोर किया लोकार्पण
नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे और उन्होंने काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया। काशी पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर में जाकर आर्शीवाद लिया। वहीं, काशी विश्वनाथ परिसर में पीएम मोदी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद एक पौधा लगाया। काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर बनने से वाराणसी में न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बल्कि श्रद्धालुओं को भी ढेर सारी सुविधायें मिलेगी।
कॉरिडोर के बनने से भक्तों और क्या सुविधाएं
1- काशी विश्वनाथ का मंदिर अब गंगा से सीधे जुड़ गया हैण् श्रद्धालु जलासेन घाटए मणिकर्णिका और ललिता घाट पर गंगा स्नान कर सीधे बाबा के धाम में प्रवेश कर सकेंगे।
2- विशालकाय बाबा धाम के 3 यात्री सुविधा केंद्रों में श्रद्धालुओं को अपना सामान सुरक्षित रखनेए बैठने और आराम की सुविधा मिलेगी।
3- कला और संस्कृति की नगरी काशी में कलाकारों के लिए एक और सांस्कृतिक केंद्र की सौगात मिलेगीण् दो मंजिला इमारत सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए है।
4- विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए योग और ध्यान केंद्र के रूप में वैदिक केंद्र को स्थापित किया गया है।
5- धाम क्षेत्र में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पिरिचुअल बुक सेंटर धार्मिक पुस्तकों का नया केंद्र होगा।
6- श्रद्धालुओं के लिए बाबा की भोगशाला भी स्थापित की गई हैण् यहां एक साथ 150 श्रद्धालु बैठकर बाबा विश्वनाथ का प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
7- सनातन धर्म में काशी में मोक्ष की मान्यता हैण् विश्वनाथ धाम में मुमुक्षु भवन बनाया गया हैण् इससे लगभग 100 कदम की दूरी पर महाश्मशान मणिकर्णिका है।
8- विश्वनाथ धाम में प्रवेश के लिए 4 विशालकाय द्वार बनाए गए हैंण् पहले यहां सिर्फ संकरी गलियां थीं।
9- सुरक्षा के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया गया हैण् पूरे धाम क्षेत्र में ब्ब्ज्ट कैमरे लगाए गए हैं।
