जो सरकार 70 वर्षो में नहीं कर पायी पीएम नरेन्द्र मोदी 7 साल में कर दिखाया, भारत फिर से बन रहा है विश्वशक्ति-ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर. प्रथम बार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समितियों की बैठक में हिस्सा लिया है। रामकृष्ण मण्डल की बैठक में शामिल हुए सिंधिया ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया है। उन्होंने कहा है कि आजादी के बाद जो 70 वर्ष में कोई और नहीं कर पाया है वह 7 वर्षो में हमारे पीएम नरेन्द्र मोदी ने कर दिया है। वह भारत को फिर से विश्व शक्ति बना रहे हैं। एक वक्त था जब भारत विश्व शक्ति था। तब कोई हमारी ओर आंख नहीं उठा सकता था फिर विदेशी ताकतों ने हमें कमजोर किया है, पर आज फिर भारत का नाम विश्व में सम्मान से लिया जाने लागा है। बैठक में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने मण्डल के पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाकात भी की है। दोपहर के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली के लिये रवाना हो गये।
महासचिव रहते हुए आपातकाल को गलत ठहराया था
केन्द्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 4 दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आये थे। अपने 4 दिवसीय प्रवास के अंतिम दिवस पर रविवार को उन्होंने भाजपा के रामकृष्ण मण्डल समिति की बैठक में भाग लिया। पहला अवसर था जब सिंधिया ने किसी मण्डल समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में पहुंचे सिंधिया ने कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की और मण्डल पदाधिकारियों से चर्चा की। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अपना पूरा ध्यान केन्द्र सरकार और पीएम नरेन्द्र मोदी पर रखा। उनका कहना था कि एक वह सरकार थी। जिसने 1975में आपातकाल लगाकर आम व्यक्ति की अभिव्यक्ति का गला घोंटने का काम किया। एक हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। जो कोरोना जैसे आपातकाल में भी सिर्फ घर में रहने के लिये आव्हान किया। जब में उस दल में था तो महासचिव रहते हुए आपातकाल को गलत ठहराया था, जो गलत है, उसे गलत ही कहा जायेगा।
जनरल बिपिन रात के लिए रखा मौन
सिंधिया ने मंडल समिति के कार्यक्रम में देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका व अन्य शहीद हुए जाबांजों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। इसके बाद सिंधिया का कहना था कि जनरल बिपिन रावत का निधन ग्वालियर के लिए क्षति है। उनकी पत्नी मधुलिका की भी इस हादसे में मौत हुई है। वह 6 साल तक ग्वालियर के सिंधिया कन्या विद्यालय का हिस्सा रही हैं। ऐसे में यह हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है।
केन्द्र की योजनाएं भी गिनाई
मंडल समिति बैठक में बोलते हुए सिंधिया ने केन्द्र की योजनाएं भी गिनाई। उन्होंने कहा कि देश की 60 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। यही कारण है कि किसानों के खाते में केन्द्र सरकार से 6 हजार रुपए और राज्य सरकार से 4 हजार रुपए कुल मिलाकर 10 हजार रुपए पहुंचाए जा रहे हैं। इसके अलावा उज्जवला योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी अन्य कई योजनाएं आम लोगों के लिए चल रही हैं।
