MITS में प्रदेश के पहले ड्रोन मेला में चाइनामेड ड्रोन पर बवाल मच गया, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री ने अनाउंस कर उतरवाया
ग्वालियर. शनिवार शाम को MITS के मैदान पर प्रदेश के पहले ड्रोन मेला में उस समय बवाल मच गया जब इंडिया मेड ड्रोन के बीच में चाइना मेड कंपनी का ड्रोन ने उड़ान भर ली। वो भी ऐसे समय में जब भाजपा की राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री मंच पर मौजूद थे। भाजपा स्वदेशी का नारा लगाकर चाइना मेड सामान का विरोध करती है। जब सिविल एविएशन की तरफ से कार्यक्रम का संचालन कर रही महिला को यह पता लगा तो तत्काल चाइनामेड ड्रोन को उड़ने से रोका गया। मंच से ही एनाउंस कर ड्रोन को उतारने और न उड़ाने के लिए कहा गया। मंच पर कार्यक्रम को विराम दिया गया। अब यह बात सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
भारतीय ड्रोन के बीच चाइनामेड ड्रोन स्पीड में फर्राटे भरने लगा
चाइनामेड ड्रोन भारतीय कंपनियों के ड्रोन के बीच स्पीड में फर्राटे भरने लगा। चाइनामेड ड्रोन के उड़ने का पता चलते ही मंच से संचालन कर रही महिला को तत्काल निर्देश दिए गए कि चाइनामेड ड्रोन को रूकवाया जाए। इसके बाद मंच से एक के बाद एक तीन बार एनाउंस किया गया कि चाइना मेड ड्रोन को उड़ने नहीं दिया जाए। चाइनामेड ड्रोन को नीचे उतारा जाए। इसके बाद ड्रोन को उड़ने से रूकवाया गया। आखिर में मंच पर कार्यक्रम को समापन कर मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री निकल गए।
