MP में 24 घंटे में 21 केस, 13 दिन बाद 20 से ज्यादा मरीज

भोपाल. मध्य प्रदेश में 13 दिन बाद 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को 24 घंटे में 21 नए पॉजिटिव आए हैं। सबसे ज्यादा इंदौर में 8 केस हैं। भोपाल में 6, रायसेन में 2 और जबलपुर-होशंगाबाद-सागर-बैतूल, सिंगरौली में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 161 पहुंच गई है। इससे पहले प्रदेश में 25 नवंबर को 23 केस मिले थे। 28 नवंबर को 20 केस आए थे।

24 दिन में 372 संक्रमित मिले
प्रदेश में 24 दिन में 372 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 162 और इंदौर में 130 केस शामिल हैं। भोपाल में अभी 76 एक्टिव केस हैं। इनमें 34 होम आइसोलेशन में और 42 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में 54 एक्टिव मरीज हैं। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 350 कोरोना संक्रमित हो अब तक मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 660 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। शनिवार को 60 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई। रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से अधिक है।

इंदौर में 6 बच्चे एडमिट
इंदौर में 10 दिन में 9 बच्चे कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। 3 को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। अभी एमआरटीबी हॉस्पिटल और महू आर्मी हॉस्पिटल में 3-3 बच्चे एडमिट हैं। नाइजीरिया से लौटी 14 साल की लड़की और उसके 8 साल के भाई को एक अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। यहां इन दोनों के अलावा अन्य किसी मरीज को भर्ती नहीं किया है। पॉजिटिव रिपोर्ट मिलते ही ओमिक्रॉन स्ट्रेन की आशंका में दोनों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *