पीएफआई के ठिकानों पर ईडी के छापे, 9 राज्यों के 26 ठिकानों को तलाश रही है टीम
नई दिल्ली. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उसके कथित सदस्यों के खिलाफ मनी लॉडिंªंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 राज्यों में 26 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गयी है। जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली और उत्तरप्रदेश में हुई हिंसा के मामले में यह कार्यवाही की है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में
इससे पहले पीएफआई पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली और यूपी (UP) में हिंसा भड़काने का आरोप लगा था। जानकारी के अनुसार ईडी की टीमें पीएफआई (PFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमए अब्दुल सलाम और मलप्पुरम में राष्ट्रीय सचिव नसरूद्दीन एलाराम के आवास पर उपस्थित रहें। इसके अलावा एक टीम तिरूवनंतपुरम के पूनतुरा में पीएफआई नेता अशरफ मौलवी के आवास पर भी है।
किन ठिकानों पर हो रही छापेमारी
ईडी की टीम ने एक साथ पूरे देशमें कई राज्यों में पीएफआई से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। केरल में कोच्चि, मलप्पुरम, त्रिवेन्द्रम में पीएफआई के सदस्यों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसकेअलावा तमिलनाडु में तेनकाली, मदुरै, चेन्नई, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, मुर्शिदाबाद और कर्नाटक में बेंगलुरू में छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली में शाहिनबाग के लावा उत्तरप्रदेश में लखनउ, बाराबंकी, बिहार के दरभंगा और पूर्णिया, महाराष्ट्र में औरंगाबाद और राजस्थान के जयपुर में छापेमारी की जा रही है।
ठिकानों से मिले ईडी को सबूत
ईडी ने जांच के बीच कई सबूत भी जब्त किये है। जिसमें पीएफआई को विदेशी स्त्रोतों से भारी धनराशि मिली थी जिसे बाद में कथित तौर पर हिंसा के लिये उपयोग किया गया था।
