Omicron के खतरे के बीच आई राहत भरी खबर, डेढ़ वर्षीय मासूम बनी उम्मीद की किरण
पुणे. महाराष्ट्र के पूणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में हाल ही में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन (Omicron) वेरियेंट से संक्रमित पायी गयी। डेढ वर्ष की बच्ची को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। वहीं, इलाके में इस नये वेरियेंट से संक्रमित 3 वर्षीय लड़के में सक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखाई दिया और उनकी तबियत बिलकुल ठीक है।
पिंपरी में निकल रहे ओमिक्रॉन के केस
पिंपरी-चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के 4 नये रोगियों में 3 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। इसके अलावा 3 अन्य रोगियों में 2 पुरूष और 1 महिला है। यह सभी लोग नाइजीरिया से लौटने पर ओमिक्रॉन से संक्रमित पायी गयी है। भारतीय मूल की महिला और उसकी 2 बेटियों के संकप्र में आ गये थे।
4 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी
एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले ओमिक्रॉन से संक्रमित पाये गये 6 लोगों में से 4 को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। इनमें डेढ़ वर्षीय बच्ची भी शामिल है।
बच्चे का रखा जा रहा है खास ख्याल
पीसीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मण गोफाने ने कहा है कि 4 नये रोगियों में शामिल 3 वर्षीय लड़के में सक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखा हैं और बाल देखभाल केन्द्र में उसका ख्याल रखा जा रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है गौरतलब है कि देश में अभी तक ओमिक्रॉन के 33 मामले सामने आ चुके हैं।
