जरनल विपिन रावत ने अपना सम्पूर्ण जीवन किया राष्ट्र के नाम -कर्नल अरिंदम मजूमदार

ग्वालियर श्री कृष्णायन देशी गौ रक्षा एवम सेवा समिति द्वारा ग्वालियर की आदर्श गौ शाला लाल टिपारा मुरार में आयोजित शौर्य को नमन कार्यक्रम आयोजन किया गया कार्यक्रम में सेना के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरिंदम मजूमदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मना रहा है यह आजादी हमको हजारो राष्ट्र भक्त दीवानों के बलिदान से प्राप्त हुई है इस राष्ट्ररक्षा के हवन में जीते जी हजारो देशभक्तो ने अपने जीवन को देश पर न्यौछावर कर दिया आजादी के बाद हमारी सेना यह काम बखूबी निभा रही है चाहे वो चीन की सीमा हो या पाकिस्तान की सीमा हो या असम, मेघालय या जम्मू कश्मीर की आतंक की समस्या हो हमारे सेना के जवान हर जगह मुस्तेदी से दुश्मन से लड़कर उनको मार भगाते है या फिर राष्ट्र रक्षा में अपने आप को बलिदान कर जाते है।
सीमा पर सैनिक यह कार्य बड़ी जिम्मेदारी से निभाते है, अभी पिछले दिनों हमारे cds जरनल विपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य ऑफिसर्स ,जवानों ने राष्ट्र रक्षा में एक प्लेन दुर्घटना में अपने जीवन को बलिदान कर दिया। जरनल विपिन रावत सेना के विभिन्न पदो पर रहते हुए सेना के सर्वोच्च पद cds तक पहुँचे। में आज इस शौर्य को नमन कार्यक्रम के तहत उनके बलिदान को भी नमन करता हूं । अपने उद्धबोधन से पहले अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी। अन्य पुष्पचक्र चढ़ाने वालो में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, स्वामी ऋषभ देवानंद, महंत ढोली बुआ महाराज, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, कर्नल नरेंद्रसिंह तोमर (जिला सैनिक बोर्ड), वरिष्ठ समाज सेवी विह्वल सेंगर जी ने अमर जवान पर पुष्प चक्र अर्पित कर सेल्यूट किया,इस अबसर पर वीर नारी का सम्मान किया गया, लांसनायक रामवीर सिंह तोमर अशोक चक्र पत्नी साकेत देवी, कारगिल शहीद सरमन सिंह सेना मेडल की पत्नी सरोज देवी, सूबेदार रामदत्त सिंह पत्नी वीरनारी शकुंतला तोमर सेना मेडल सूबेदार मुन्नालाल ओझा की वीरनारी मुन्नी देवी को सम्मानित किया गया कभी-कभी रविंद्र रवि ने काव्यांजलि के माध्यम से देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि व्यक्त की।   कार्यक्रम का संचालन अंशुमान सेंगर ने किया वंदे मातरम का गायन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *