भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली, 2 घंटे में ओमिक्रॉन पहचानने वाली किट तैयार की

नई दिल्ली. दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान को लेकर इंडियन साइंटिस्ट्स को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने असम के डिब्रूगढ़ में एक कोविड टेस्ट किट तैयार की है। इस किट से सिर्फ दो घंटों के भीतर में नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाया जा सकता है। देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह किट काफी अहम साबित होगी।

MP में 24 घंटे में 15 नए केस
मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा केस भोपाल में 7 आए हैं। इंदौर में 6 और रायसेन में 2 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 13 मरीज ठीक भी हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 156 हो गई है। इससे पहले प्रदेश में 7 अगस्त को 156 एक्टिव मरीज थे। यानी 126 दिन बाद फिर एक्टिव मरीजों की संख्या 156 पहुंच गई है।

अगले साल जनवरी में ओमिक्रॉन की बड़ी लहर का सामना कर सकता है ब्रिटेन
ब्रिटेन में ओमिक्रॉन को लेकर एक्सपर्ट्स ने नई चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अगर पब्लिक गैदरिंग पर रोक नहीं लगाई जाती है, तो ब्रिटेन अगले साल जनवरी से ओमिक्रॉन की बड़ी लहर का सामना कर सकता है। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के मॉडल के मुताबिक, ओमिक्रॉन संक्रमण की वजह से कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना पेशेंट्स की संख्या में भी इजाफा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *