ऐतिहासिक विजय पर किसानों ने मनाया जश्न, 15 दिसंबर को निकालेंगे विजय जुलूस
ग्वालियर/ एक वर्ष से चल रहे किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत पर ग्वालियर में पुरानी छावनी चौराहे किसानों ने जश्न मनाया, शाम को बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान जश्न मनाया गया, इस अवसर परअखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव अखिलेश यादव, किसान कोग्रेस के पीपी शर्मा, रामबाबु जाटव, तलविंदर सिंह, सिध्देश्वर शर्मा, गोपी, अवतार सिंह, गुरदीप, प्रीतम सिंह, मातादीन, सोवरन सिंह सहित सेकड़ो की संख्या में किसान शामिल रहेA
नई सड़क लाल भवन पर हुई किसान संगठनों की बैठक के निर्णय हुआ कि ग्वालियर में 15 दिसम्बर को वाहनों के साथ शहर के ऐतिहासिक विजय जुलूस निकाला जाएगा, बैठक के अखिलेश यादव, कौशल शर्मा, रूपेश जैन, सुग्रीव सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे A
