Drone mela -ग्वालियर में लगा मप्र का पहला Drone मेला, ग्वालियर समेत 4 शहर में ड्रोन स्कूल खोले जाएंगे
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर व सतना में पांच ड्रोन स्कूल खोलने की घोषणा की
वहीं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि इस ड्रोन मेला से तकनीकी क्षमताओं का विकास तो होगा ही साथ ही यह रोजगार के भी अवसर खोलेंगे। उन्होंने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर व सतना में पांच ड्रोन स्कूल खोलने की घोषणा भी की। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ने इसे कृषि क्षेत्र में बहुउपयोगी बताया है। मेला में प्रारंभिक तौर पर 11 कंपनियों के ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।

ग्वालियर में मध्य प्रदेश का पहला ड्रोन मेला का शुभारंभ MITS संस्थान के मैदार में शनिवार को चल रहा है। ड्रोन मेला का शुभारंभ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने किया है। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आपातकाल में यह ड्रोन संजीवनी की तरह काम करते हैं। इतना ही नहीं यह खेतों में कीटनाशक का छिड़काव से लेकर सीमा पर सुरक्षा तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इस ड्रोन मेला से तकनीकी क्षमताओं का विकास तो होगा ही साथ ही यह रोजगार के भी अवसर खोलेंगे। उन्होंने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर व सतना में पांच ड्रोन स्कूल खोलने की घोषणा भी की। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने इसे कृषि क्षेत्र में बहुउपयोगी बताया है। मेला में प्रारंभिक तौर पर 11 कंपनियों के ड्रोन का प्रदर्शन किया गया था। इसमें से ज्यादातर कृषि आधारित थे।

मध्य प्रदेश का पहला ड्रोन मेला का शुभारंभ एमआईटीएस संस्थान के मैदान में शनिवार को हुआ। ड्रोन मेला का शुभारंभ प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने किया, इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि आपातकाल में यह ड्रोन संजीवनी की तरह काम करते है, इतना ही नहीं यह खेतों में कीटनाशक का छिडकाव से लेकर सीमा पर सुरक्षा तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

गुना में बाढ़ आई तो ड्रोन का सहारा लिया- सीएम शिवराज सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने ड्रोन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब गुना में बाढ़ आई तो नाव तक नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में ड्रोन का सहारा लिया गयाए जिसके जरिए पेड़ पर बैठे लोग ही नहीं काैन कहां पर हैए इसका भी आसानी से पता लगाया जा सका। उन्होंने कहा कि सिंधिया देश के लिए हैं ही लेकिन प्रदेश के लिए भी हैं। उन्होंने कहा कि मैं वचन देता हूं कि ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके प्रदेश के विकास पर काम किया जाएगा।

मेले से ड्रोन के प्रति जागरूकता आएगी- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस मेले से ड्रोन के प्रति जागरूकता आएगी। इसके लिए ज्योरादित्य सिंधिया का कृतज्ञ होना चाहिए। पीएम नरेन्द्र मोदी का यह प्रयास रहा है कि भारत दुनिया मे किसी विद्या से पीछे न रहे। भारत अग्रणी हो, तकनीक बढ़े। आज भारत सोलर एलाइंस में दुनिया का लीडर बन चुका है, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में देश अग्रणी है। उन्हाेंने कहा कि जब देश में टिड्ढी दल का खतरा मंडराया ताे ड्रोन की जरूरत महसूस की गई थी, तब सिविल एविएशन सामने आई और क्लियरेंस मिला। टिड्डों को मारने के बाद अब उनकी दोबारा वापसी नहीं हुई। ड्रोन से गांवों में सर्वे हो रहा है और लोगों को उनकी जमीन व मकान का मालिकाना हक मिल रहा है। कृषि के क्षेत्र में ड्रोन का इस्तेमाल करना बहुत उपयोगी है।

