नई पीढ़ी को सिखाएं प्रकृति से जुड़नाः प्रो. तिवारी

ग्वालियर. हम सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और यही शिक्षा नई पीढ़ी को भी दें। प्रकृति से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन उसके लिए हमें प्रकृति से जुड़ना होगा। यह बात जेयू के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने कही।
वह जीवाजी विश्वविद्यालय की आज के दिन ही आधारशिला रखी गई थी, उस मौके पर जेयू के चाणक्य अकादमी भवन परिसर किए गए पौधरोपण के दौरान बोल रहे थे। यहां फलदार के साथ छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रो. उमेश होलानी, डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, प्रॉक्टर डॉ. हरेंद्र शर्मा, प्रो. एसके सिंह, प्रो. जेएन गौतम, प्रो. मुकुल तैलंग, डॉ. स्वर्णा परमार, डॉ. सुमन जैन, डीआर डॉ. राजीव मिश्रा, अरूण चौहान, एआर कुलदीप चौहान, अमित सिसोदिया, साधना शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *