Waseem Rizvi: वसीम रिजवी ने अपनाया सनातन धर्म और जाने हिन्दू बनकर क्या रखा नया नाम

नई दिल्ली. शिया सेन्ट्रल बोर्ड (Shia Central Waqf Board) के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी Waseem Rizvi ने सनातन धर्म अपना लिया है और इसके साथ ही उनका नाम भी बदल गया है। वसील रिजवी का नाम जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी होगा।

मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया फिर मेरी मर्जी 
इस्लाम छोड़कर हिन्दू बनने के बाद जितेन्द्र नारायण त्यागी (वसीम रिजवी) ने कहा है कि धर्म परिवर्तन की यहां कोई बात नहीं हैं। जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया तो फिर मेरी मर्जी है कि मैं कौन सा धर्म स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है। जितनी उसमें अच्छाईयां पायी जाती है और किसी धर्म में नहीं है। इस्लाम को हम धर्म ही नहीं समझते है। हर जुमे की नमाज के बाद हमारा सिर काटने के लिये फतवे दिये जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में हमको कोई को मुसलमान कहें। इससे हमको खुद को शर्म आती है।
यति नरसिंहानंद ने शामिल कराया
सोमवार को गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद ने वसीम रिजवी को हिन्दू धर्म में शामिल कराया है। इसके बाद जितेन्द्र नारायण त्यागी यानी वसीम मंदिर में नजर आये। यहां उनके माथे पर त्रिपुण्ड था। उन्होंने गले में भगवा बाना पहने हुआ था और वह हाथ जोड़कर भगवान की पूजा कर रहे थे। वसीम रिजवी लगातार अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। पिछले काफी समय से वह ऐसे बयान देते हैं। जिन्हें इस्लाम विरोधी और मुस्लिम विरोधी माना गया। मुस्लिम समाज में भी वसीम रिजवी के खिलाफ काफी गुस्सा देखने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *