Samyukt Kisan Morcha आन्दोलन के लिये किसानों संगठनों को अभी तक मिला कितना चन्दा, कब कहां कितना खर्च हुआ चन्दा, आई डिटेल सामने

नई दिल्ली. संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha)  ने देश की दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 1 वर्ष से चल रहे किसान आन्दोलन  (Farmers Protest) में किसान संगठनों को मिले चन्दे का ब्यौरा (Details Of Donation) जारी किया है। ब्यौरे के मुताबिक 26 नवम्बर 2020 से 29 नवम्बर 2021 तक किसन संगठनों Farmer’s Organizations) को कुल 6 करोड़़ 35 लाख 83 हजार 940 रूपये का चन्दा मिला है। वहीं, 6 करोड़ 35 लाख रूपये अधिक मिले है। चन्दे में से किसान संगठन अभी तक 5 करोड़़ 35 लाख 83 हजार से ज्यादा रूपये खर्च कर चुके हैं और अभी उनके पास 96 लाख रूपये बचे हुए हैं।
सबसे ज्यादा खर्च किस काम में हुए
प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की मानें तो सबसे अधिक खर्च मंच बनाने और उस पर स्पीकर और लाइट की व्यवस्था करने पर खर्च हुए हैं। करीब 81 लाख 47 हजार से अधिक रूपये मंच, लाइट और साउण्ड पर 1 वर्ष में खर्च हो चुके हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों के नहाने और पाने के पानी की व्यवस्था करने पर किसान संगठनों ने 17 लाख 95 हजार से अधिक रूपये खर्च किये हैं।
किसान संगठन को मिले चन्दे की डिटेल
किसान संगठनों की ओर से जारी किये गये विवरण के अनुसार उन्होने अभी तक प्रदर्शनकारियों के उपचार और दवाईयों पर 68 लाख 57 हजार रूपये से अधिक रूपर्य खर्च किये हैं। तिरपाल, कैमरा और वॉकी-टॉकी पर 38 लाख रूपये से अधिक, प्रदर्शनस्थल की सफाई पर 32 लाख रूपये से अधिक, लंगरों के टेंट पर 51 लाख रूपये, वर्षा के पानी से बचने के लिये वाटरप्रूफ टेंट पर 19 लाख रूपये से अधिक, टीन शेड पर 45 लाख रूपये से अधिक और आन्दोलन का प्रचासर प्रसार करने वाली आईटी सेल पर 36 लाख से अधिक रूपये खर्च हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *