गुंडागर्दी-कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने 4 साथियों के घर में घुसकर व्यक्ति की मारपीट, लात-घूसों से मार और मांगे 1 करोड़ रूपये
ग्वालियर. महाराजपुरा में मारपीट का वीडियो (VIDEO) सामने आया है। इसमें कुछ लोग एक शख्स के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिये है। यह वीडियो VIDEO ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके का बताया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भीकमसिंह गुर्जर उसके भतीजे सहित 4 लोगों पर मारपीट का आरोप हैं। मारपीट की वजह जमीनी विवाद बताया गया है। पुलिस ने चारों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीडि़त महाराजपुरा इलाके गिरगांव का निवासी है
पीडि़त रामेन्द्रसिंह गुर्जर मूलतः महाराजपुरा के गिरगांव का निवासी है। उसने बताया है कि रविवार की सुबह कांग्रेस नेता भीकम सिंह अपने साथियों के साथ उसके घर पर आ धमका और मारपीट की। दरसअल, सिरोल के सोनू गुर्जर ने प्रशासन की मदद से अपनी जमीन से कब्जा हटवाया है। भीकम को लगता है कि इसमें उसका भी हाथ है। रामेन्द्र ने बताया है कि भीकम ने धमकी दी है कि जमीन पर कब्जा तुमने हटवाया है। इससे उसे 1 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। धमकी दी है कि जब तक वह उसे 1 करोड़ रूपये नहीं देगा तब तक उसे गांव में नहीं घुसने दिया जायेगा।
पैसे नही दिये तो गांव में नहीं घुसना
रामेन्द्र गुर्जन ने बताया है कि सोनू गुर्जर पहले उसके गिरगांव गांव में निवास करता था और काफी समय पहले वह सिरौली इलाके में रहने लगा। सोनू ने प्रशासन की सहायता से अपनी जमीन पर कब्जे को 5 दिन पहले ही हटवाया था। भीकम ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा था। भतीजे मानसिंह गुर्जर का सोनू के यहां आना-जाना हे। इसीलिये भीकम को लगता है कि उसने जमीन से कब्जा हटवाने में सोनू की मदद की है। वह पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
चारों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
एसपी अमित सांघी ने बताया है कि रामेन्द्रसिंह गुर्जर ने महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत की है तो पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
