जैकलीन फर्नांडीज को ED ने एयरपोर्ट पर रोका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जारी किया था लुक आउट नोटिस

मुंबई. हिन्दी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया और उनसे पूछताछ की। दरअसल जैकलीन के खिलाफ दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय में मामला दर्ज है और सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के एक्सटॉर्शन केस में ईडी ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। इसी आधार पर ईडी अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया। जैकलीन एस शो के सिलसिले में मुंबई से दुबई जा रही थीं। हालांकि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है। ईडी ने अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में जैकलीन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया था बाद में सुकेश के खिलाफ चार्जशीट में भी ईडी ने जैकलिन और सुकेश के संबंधों का जिक्र किया है। ईडी जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में पहले भी 2 बार पूछताछ कर चुकी है।

बता दें कि ईडी ने शनिवार को ही कोर्ट में सुकेश के 200 करोड़ के मनीलांड्रिंग मामले में 7000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ रुपये के एक्सटॉर्शन मामले में मुख्य आरोपी बताया गया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि ठग ने जैकलीन फर्नांडिस को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के महंगे तोहफे भेजे थे। मिली जानकारी के मतुाबिक सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे। इनमें बीएमडब्ल्यू कार, अरेबियन घोड़ा, 4 बिल्लियां, फोन और ज्वैलरी समेत काफी पैसे भी जैकलीन के अकाउंट में भी ट्रांसफर किये थे। जैकलीन फर्नांडिस के अलावा डांसर नोरा फतेही का नाम भी चार्जशीट में शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *