पुलिस ने 5 घण्टे के अन्दर खुलासा कर हत्यारों को किया गिरफ्तार
मृतक के खास दोस्त ही निकले मृतक के हत्यारे
ग्वालियर फरियादी जगदीश बाजपेयी निवासी कोटेश्वर कॉलोनी ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में अपने भांजे भरत उर्फ अमन दीक्षित की हत्या होने की रिपोर्ट की थी। हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए एएसपी (शहर मध्य) राजेश दण्डोतिया को पुलिस की टीम बनाकर हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार पुलिस टीम को लगाया।
5 दिसम्बर को गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त हत्या के प्रकरण के आरोपियों की तलाश हेतु लगाया गया। उक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं विवेचना में आये तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर 5 घण्टे के अन्दर ही उक्त हत्या के आरोपियों की तस्दीक एवं पहचान कर कड़ी मेहनत के बाद उनको अटल गेट पुरानी छावनी से धरदबोचा। उक्त हत्याकाण्ड के आरोपी ग्वालियर से भागने की फिराक में थे, पकड़े गये दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि मृतक से पुरानी रंजिश के चलते उनके द्वारा उक्त हत्याकाण्ड को अंजाम दिया गया था तथा वह मृतक के दोस्त भी थे। उक्त हत्याकाण्ड के दोनों आरोपी नावालिग हैं।
हत्याकाण्ड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में टीआई ग्वालियर आलोक सिंह परिहार, एसआई आरबी एस बैस, योगेन्द्र मावई, बलवीर मावई, अनुपम मिश्रा एएसआई राजेन्द्र चंदेल प्रआर० कमल परिहार, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह तोमर, धर्मेन्द्र सिकरवार, विवेक तोमर आदि ने कड़ी मेहनत की।
