IRCTC ट्रेन में बर्थ खाली होते ही Mobile पर तत्काल आयेगा अलर्ट, मिलेगी कंफर्म सीट
नई दिल्ली. IRCTC New Facility रेल यात्रियों के लिये अच्छी खतर है ट्रेन में कंफर्म टिकट के लिये आप महीनों पहले टिकट की बुक करने का प्रयास करते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। अब अगर किसी ट्रेन में अगर कोई बर्थ खाली हुई है तो RCTC आपको इसका पता तत्काल चल जायेगा और आप फटाफट ही उस टिकट को बुक कर सकेंगे।
बर्थ खाली होते ही पता चलेगा
दरअसल, आप जब आरआईसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाईन (Online) टिकट बुक करते हैं तो आप सभी ट्रेनों में सीट की उपलब्ध देख पाते हैं। अगर सीट खाली है तो आप बुक कर लेते हैं और अगर खाली नहीं है तो आप किस्मत के भरोसे वेटिंग का टिकट लेते हैं या फिर अधिक वेटिंग है तो बुकिंग नहीं करते हैं। दरअसल, अभी तक यह सुविधा नहीं थी कि अगर किसी ट्रेन में कोई सीट खाली हुई है तो इसका पता कैसे चलेगा। आईआरसीटीसी (IRCTC) अपने यात्रियों को अब यह सुविधा दे रहा है।
तत्काल मिलेगी कंफर्म टिकट
इसको ऐसे समझिये कि मान लीजिये आप किसी ट्रेन में किसी तय तारीख के लिये सीट बुक कर रहे हैं। लेकिन आपको ट्रेन में कोई भी सीट उपलब्ध नहीं दिख रही है तो आप टिकट बुक नहीं करेंगे। इसके बाद आपने जितनी भी ट्रेनों में टिकट की उपलब्धता चेक की है। अगर कोई यात्री अपना टिकट कैंसिल करता है तो एक नोटिफिकेशन आपके मोबाइल पर आ जायेगा। इस SMS में ट्रेन नम्बर की जानकारी भी होगी। जिसके बाद अगर आप चाहें तो तुरन्त इस टिकट को बुक करके यात्रा सकते हैं।
पुश नोटिफिकेशन का विकल्प
जब आप आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट खोलेंगे तो आपको पुश नोटिफिकेशन का विकल्प मिलता है तो ग्राहक इस विशेष सेवा को बिलकुल मुफ्त में सबसक्राइब कर सकते हैं। इसके लिये उन्हें आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा और यह सेवा सबसक्राइब करनी होगी। आईआरसीटीसी के अभी 3 करोड़ से अधिक यूजर्स है।
