कांग्रेस की तेज तर्रार नेता नूरी खान का इस्तीफा, पार्टी से नाराज थीं

उज्जैन. कांग्रेस की तेज तर्रार कांग्रेस नेता और प्रवक्ता नूरी खान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों को भी छोड़ने की बात कही है। नूरी खान ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखकर इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। नूरी खान ने पार्टी पर अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने इस्तीफे में कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा अल्पसंख्यक वर्ग के प्रति भेदभाव पूर्ण है। उन्होंने कमलनाथ के माध्यम से पार्टी पर सवाल भी दागा कि प्रदेश के कितने जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी में कितने अध्यक्ष अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। नूरी खान ने इस्तीफे में लिखा कि मैंने स्वयं यह महसूस किया कि मुझे जिस तरह से इतनी मेहनत और लगन से कार्य करने के बाद भी सिर्फ वर्ग विशेष होने की वजह से पार्टी में जिम्मेदार पदों पर नहीं बैठाया जाता। जब मेरे साथ यह स्थिति है तो प्रदेश के अन्य जिलों में अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व की पार्टी में क्या स्थिति होगी, यह समझा जा सकता है।

महिला प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से थीं नाराज
नूरी खान को कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल थीं। कई बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अप्रत्यक्ष रूप से नूरी खान को इस पद के योग्य भी बताया था, लेकिन कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने अर्चना जायसवाल को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। जायसवाल दूसरी बार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। इसके बाद से नूरी खान पार्टी से नाराज चल रही थीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *