LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ FIR

ग्वालियर. उटीला वृत की नायब तहसीलदार सुश्री पूजा मावई के साथ दुर्व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नायब तहसील पूजा मावई द्वारा राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक ली जा रही थी।

उसी दौरान पेशी पर आए रिव्हर व्यू कॉलोनी निवासी कमलेश चतुर्वेदी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और ऑफिस की कुर्सियां आदि फेंककर उन्हें धमकाया गया। इस कृत्य को गंभीरता से लिया गया और विश्वविद्यालय थाने में कमलेश चतुर्वेदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *