ग्वालियर में फिर कोरोना का खतरा, दो नए केस मिले, यूके से 9 लोग शहर में आए

ग्वालियर. शहर में एक बार फिर कोरोना की दहशत फैल गई है। कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर बाजारों तक अलर्ट है। इसी बीच बीते 24 घंटे में दो नए मरीज मिले हैं। एक 72 वर्षीय बुजुर्ग है, जो हाल में जयपुर से लौटे हैं, जबकि दूसरा मुंबई की मल्टी नेशनल कंपनी में कर्मचारी है। वह एक महीने से ग्वालियर में थे। अभी मुंबई जाने से पहले टेस्ट कराया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा, गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम से 9 लोग शहर में आए हैं। इनमें से 7 के सैंपल ले लिए गए हैं। बाकी दो लोगों के सैंपल भी शुक्रवार को लिए जाएंगे। बाहर से आने वाले लोगों पर एयरपोर्ट से ही निगरानी रखी जा रही है।

यूके से आने वालों के कराए सैंपल
गुरुवार को युनाइटेड किंगडम से 9 लोग ग्वालियर आए हैं। इनमें से एयरपोर्ट पर ही 7 लोगों की सैंपलिंग की गई है। दो लोग एयरपोर्ट से निकल गए थे। उनकी सैंपलिंग शुक्रवार को होगी। इससे पहले दो दिन पहले 23 लोग यूके से ग्वालियर पहुंचे थे। सभी के सैंपल लिए गए थे और जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। इन सभी की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *