MP में बदला स्वाइन फ्लू का रूप, ग्वालियर समेत कई शहरों में बढ़े केस, डॉक्टरों ने जारी किया अलर्ट

ग्वालियर. स्वाइन फ्लू का बदला हुआ स्वरूप् अब डॉक्टरों के लिए नई चुनौती बन गया है। पहले इसका असर सिर्फ फेफडों तक सीमित माना जाता था लेकिन अब यह वायरस सीधे दिल की धडकन पर भी असर डाल रहा है। ग्वालियर सहित बडे शहरों इंदौर, उज्जैन, भोपाल में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार बढ रहे है। ग्वालियर में मिले नए मरीजों में ब्रैडीकार्डिया सामान्य से धीमी हार्ट बीट, लगातार चक्कर, अत्यधिक कमजोरी और ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढाव जैसे लक्षण सामने आए है। इससे इलाज कर रहे डॉक्टरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड रही है।
डॉक्टरों ने दी चेतावनी
र्हदय रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरज जैसवानी के अनुासर वायरल में कमजोरी आना आम है लेकिन जब हार्ट रेट 60 से नीचे जाने लगे और मरीज को लगातार चक्कर आएं तो इसे हल्के में नहीं ले सकते है। ऐसे मरीजों की ऑक्सीजन सैचुरेशन, पल्स रेट और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतकों की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पडने पर उपचार की प्रक्रिया में भी बदलाव किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया, ग्वालियर में 5 मरीज पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर जिले में अब तक पांच मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिले है। इनमें तीन ग्वालियर के और दो अन्य जिलों के है। विभाग अब तक 25 से अधिक संदिग्धों के सैंपल ले चुका है और भीड वाले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि सर्दी, खांसी, बुखार और सांस फूलने को मौसमी बुखार समझकर नजरअंदाज न करें, तुरंत जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *