LNIPE की छात्रा की मौत के विरोध में 50 लाख रूपये के मुआवजा की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

ग्वालियर. लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन (LNIPE) के बाहर बुधवार की दोपहर को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राये एक्त्र हुए। गुवाहाटी परिसर में हाल ही में एक छात्रा की मौत के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने दिवंगत छात्रा के परिवार को 50 लाख रूपये का मुआवजा देने और जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की मांग की है। छात्रों ने दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि भी दी। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
छात्रों के अनुसार मृत छात्रा श्रुति बीपीएड थर्ड ईयर की छात्रा और टेनिस खिलाड़ी थी। पिछले 5-7 दिनों से उसकी तबियत खराब थी। वह लगातार हेल्थ सेंटर जा रही थी। छात्रों का आरोप है कि पेट दर्द और गैस की समस्या बताने पर उसे बार-बार दवायें और पेनकिलर दी जा रही थी। छात्रा ने मेडीकल लीव लेकर घर जाने की अनुमति भी मांगी थी। लेकिन वार्डन ने अनुमति नहीं दी।
अपेंडिक्स फटने से हुई मौत
छात्रों का कहना है कि बाद में छात्रा की हालत गंभीर हो गयी। आरोप है कि अपेडिक्स फटने के बाद उसके शरीर में सक्रमण फैल गया। उपचार के बीच उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर ग्वालियर परिसर के छात्रों ने विरोध शुरू किया। छात्रों के अनुसार, गुवाहाटी परिसर में भी वि़़द्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग छात्रा के परिवार का 50 लाख रूपये का मुआवजा देने और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई-कुलसचिव
एलएनआईपीई के प्रभारी कुलसचिव प्रो. यतेंद्र तोमर ने घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पूरे एलएनआईपीई परिवार ने एक छात्रा को खोया है। छात्रों से संपर्क कर उनकी मांग जानने का प्रयास किया गया है। कुलसचिव के मुताबिक, कुलपति भी गुवाहाटी पहुंचकर वहां छात्राओं से चर्चा कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के लिए समिति बनाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रो. तोमर के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित डॉक्टर को तत्काल टर्मिनेट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *