UP में मप्र के 3 पुलिसकर्मियों 5 की मौत, 4 घायल

मथुरा. मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पुलिसकर्मियों के साथ मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह 5 बजे बड़ा हादसा हो गया। सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए 4 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिसकर्मी बोलेरो से आगरा से हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रहे थे। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी। बोलेरो दो टुकड़ों में बंट गई। हादसे के बाद एक लेन में काफी दूर तक गाड़ी के टुकड़े बिखर गए।

क्या है पूरा मामला
हादसे में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में तैनात पुलिसकर्मी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षक हीरा देवी, चालक जगदीश और पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई। जबकि, कांस्टेबल कमलेंद्र यादव, कांस्टेबल रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हैं। घायल पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे टीकमगढ़ जिले के थाना भूडेरा में हैं। और वहां से पुलिस की यह टीम एक अपहृत युवती को बरामद करने के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश देने जा रही थी। घायलों का कहना है कि हादसा इतना खतरनाक था कि हमारी गाड़ी दो टुकड़ों में बंट गई। इसी के साथ गाड़ी के परखच्चे हाईवे पर बिखर गए।

सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए
सूचना पर पहुंची नजदीकी सुरीर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे से एक्सप्रेसवे की एक लेन को बंद करा दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *