जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण 14 दिसंबर को भोपाल में होगा, रिजर्व सीट का फैसला लॉटरी से

भोपाल. मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। प्रदेश की 52 जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण 14 दिसंबर को होगा। इस संबंध में पंचायत राज संचालनालय ने कलेक्टरों को गुरूवार को निर्देश जारी कर दिए है। इसमें कहा गया है कि अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सभी वर्गों में महिलाओं के लिए आरक्षण लॉटरी निकाल कर होगा। आरक्षण की संपूर्ण कार्यवाही जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) कलियासोत डेम के पास भोपाल में शुरू होगी। पंचायत विभाग ने सभी कलेक्टरों से कहा है कि आरक्षण की कार्यवही की सूचना जिला और पंचायत कार्यालयों में चस्पा करें।

वहीं सीएम शिवराज सरकार ने कमलनाथ सरकार का एक और फैसला पलट दिया, पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच सरकार ने ऐसी पंचायतों के परिसीमन को निरस्त कर दिया था जहां बीते एक साल से चुनाव नहीं हुए है। ऐसी सभी जिला, जनपद या ग्राम पंचातयतों में पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। जो पद, जिस वर्ग के लिए आरक्षित है वही रहेगा। इसके लिए सरकार ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश-2021 लागू कर दिया है और इसकी अधिसूचना भी जारी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *