पुलिस ने गुम मोबाइलों को ढूंढकर मोबाइलमालिकों को लौटाये 31 मोबाइल

मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल मालिकों की लौटी मुस्कान
ग्वालियर एसपी ग्वालियर अमित सांघी को मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे थे। एसपी द्वारा उक्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हे टेªस करने के लिये एएसपी अपराध राजेश दंडोतिया द्वारा सायबर सेल को ग्वालियर जिले से गुम हुये मोबाइलों को टेªस कर शीघ्र बरामद करने के लिये कहा।
डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया कार्य करते हुये थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता एवं प्रभारी सायबर सेल एसआई रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबधी आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया।सायबर सेल टीम द्वारा उक्त प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये संबंधित विभिन्न कम्पनी के मोबाइलोें को टेªसकर बरामद किया। बरामद मोबाइलों मे एक मोबाइल क.आरजी अस्पताल की डॉक्टर, डेन्टर, किसान, छात्र, मजदूर एवं दुकान चलाने वाली महिला आदि के थे।ंइनमे से कुछ आवेदक ऐसे भी थे जिन्होने पुनः मोबाइल खरीद ही नही पाया। मोबाइल वापस मिलने पर इन मोबाइल धारकों के चहरे पर पुनः मुस्कान आ गई।सायबर सेल की टीम ने कार्य करते हुये विगत 1 माह मंे एप्पल, ओपो, वनप्लस, ओनर, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रीयलमी आदि कंपनियों के 05लाख 34 हजार रूपये कीमत (लगभग) कुल 31 मोबाइलों को खोज कर मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किये। मोबाइल मालिकों द्वारा अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम को मोबाइल खोज करने के लिए धन्यवाद एवं आषीर्वाद दिया। गुम मोबाइल को ढूंढने पर सायबर सेल में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान लाने पर पुलिस अधीक्षक ने सायबरसेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य के लिये पुरष्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *