सगे भाई ने 3 मंजिला मकान में हिस्से को लेकर बहन-भाई को गोली मारी, घायल बहन भाई ट्रॉमा सेंटर भर्ती, हालत नाजुक


ग्वालियर. प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर सगे भाई ने अपने बहन और भाई कट्टे फायर कर घायल कर दिया। दोनों हालत नाजुक बताई जा रही है दोनों बहन भाई को मुरार के केडीजे अस्पताल में भर्ती कराने के लिये लेकर गये थे केडीजे अस्पताल के प्रबंधन द्वारा मना करने के बाद जेएएच के ट्रॉमा सेंटर भर्ती करा दिया गया है। घटनास्थल पर मौजूद सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि बहन भाईयों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद है बस मुझे इतना ही पता है और आगे जांच का विषय है। घटनास्थल पर मौजूद पड़ोस रहने वाले निवासी ने बताया कि परिवार में यह विवाद तीन मंजिला मकान को लेकर है। परिवार में पिता का स्वर्गीय राजकुमार शर्मा का निधन लगभग 5 साल पहले हो गया था वर्तमान में बहन -भाईयों की मां और दादी है। जिसमें दादी को दिखाई और सुनाई नहीं देता है। मकान के अन्दर किरायेदार रह रहे हैं। जोकि किसी बात करने को तैयार नहीं है।


क्या है घटनाक्रम
घटनास्थल नदीपार टाल के तृप्ति नगर पर मौके का निरीक्षण कर रही थी पुलिस जवान फैले खून के छींटे से ब्लड़ सैम्पल ले रहे थे। घटना गुरूवार की शाम 5 बजे नदीपार टाल की है। मौके पर ठाठीपुर थाने का पुलिस और सीएसपी ऋषिकेश मीणा मौजूद रहें। आरोपी सोनू शर्मा दिल्ली में अपनी पत्नी को छोड़कर आया और अभी हाल ही में 4 साल बाद जेल से छूटने के बाद अभी हाल ही में आया था। ऐसा बताया गया है आरोपी सोनू अपने हिस्से में 2 कमरे अधिक मांग रहा था नहीं मिलने पर फायरिंग कर दी। यह तीन बहन भाई है। तीन मंजिला मकान को लेकर विवाद है। आरोपी बहन पूनम शर्मा 26 वर्ष, भाई रवि 22 वर्ष को गोली मारने के बाद घटनास्थल से भाग निकला है। फिलहाल जयारोग्य चिकित्सालचय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों बहन भाई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *