जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति के पैनल तैयार, कभी भी जेयू के कुलपति हो सकता है ऐलान

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के नये कुलपति के चयन को लेकर बुधवार को सर्च कमेटी की बैठक बुलाई गयी थी। जिनमें 12 नामों की छटनी की गयी थी। इस कमेटी ने कुलपति की नियुक्ति को पैनल तैयार करने प्रतिभागियों (उम्मीदवारों) 1 दिसम्बर बुधवार को बुलाया गया था 12 प्रतिभागियोें में से 9 उम्मीदवार बैठक में पहुंचे। इन सभी प्रतिभागी प्रोफेसरों से संवाद भी किया गया। प्रतिभागियों को ईमेल के माध्यम से संदेश पहुंचाये गये थे।
पैनल तैयार, कौन बनेगा कुलपति
कुलपति की नियुक्ति को सर्च कमेटी ने 12 प्रतिभागियों को इन्टरव्यू के लिये बुलाया गया था जिसमें 9 प्रतिभागी ही भोपाल पहुंचे। 2 प्रतिभागी ग्वालियर से जेयू के रेक्टर उमेश होलानी, प्रोफेसर अविनाश तिवारी, 2 प्रतिभागी उज्जैन, 2 उत्तरप्रदेश से पहुंचे। बैठक के समाप्त होते ही 3 लोगों पैनल तैयार कर लिया गया है। इनमें भावी कुलपति बनाया जा सकता है। जिसमें संघ की पसंद जेयू के रैक्टर उमेश होलानी, केन्द्रीय मंत्री की पंसद पीके सिंह और मप्र के मंत्री पसंद उज्जैन निवासी संस्कृत विश्वविद्यालय के अखिलेश पांडे बताये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *