अलकापुरी चौराहा पर ऑटो की सवांरिया, रिक्शा, फल व सब्जी और दुकानदारों को रोक कर किया वैक्सीनेट

ग्वालियर. कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए, कोरोना टेस्ट लगातार हो रहे है। जो लक्षण दिखाई दे रहे हैं वह कोरोना की तीसरी लहर में आने वाले संकट की आहट है। ऐसी महामारी से बचने के लिये जरूरी हैं कि हम प्राण-पण से परी सावधानी रखें । इसी के तहत आज पूरे शहर में कोरोना का दूसरा डोज जिन्हें नहीं लगा है आज उन्हें ढूंढकर वैक्सीनेसन किया।
अलकापुरी चौराहा पर हुआ वैक्सीनेशन
बुधवार की सुबह से लेकर शाम तक तहसीलदार रविनंदन तिवारी की अगुआई में ऑटो से रोक कर संवारियों को कोरोना दूसरा डोज का वैक्सीनेशन किया गया। जिन्होंने दूसरा डोज लेने मना करने पर जेल भेजन के डर से वैक्सीन लगवाया है। वैक्सीनेशन अभियान में तहसीलदार रविनंदन तिवारी, नगरनिगम का क्षेत्रीय अधिकारी सुरूचि बंसल, वार्ड मॉनीटर राजेश शर्मा तथा वैक्सीनेशन टीम द्वारा शाम 5 से 7 तक अलकापुरी चौराहा से निकलने वाले ऑटो, रिक्शा, फल एवं सब्जी विक्रेता तथा वहां के दुकानदारों को भी वैक्सीनेट किया गया। इसके अलावा होटल, मोबाइल शॉप को बन्द करने के लिये गया तो दबाव में आकर वैक्सीन लगवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *