RTO चैकिंग में 4 बसें बिना परमिट के जब्त, 157 वाहनों पर चलानी कार्यवाही 23 हजार 900 रूपये वसूले

ग्वालियर. शहरों की सड़कों पर हो रही ऑटो की बेहातशा बढ़ोत्तरी से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये जबलपुर न्यायालय में एक पीआईएल दायर की गयी है। न्यायालय ने प्रशासन और परिवहन विभाग को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिये कहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग पर शहर के व्यस्तम चौराहो पर चैकिंग की गयी जिसमें 4 बसें बिना परमिट को दौड़ जिन्हें जब्त कर झांसी रोड़ थाने में बंद किया गया है। 157 वाहनों को चैक किया गया। वाहनों के पर्याप्त दस्तावेज के अभाव में 157 वाहनों पर चलानी कार्यवाही की गयी में 23 हजार 900 रूपये की वसूली की गयी।
इन चौराहों पर की गयी चैकिंग
परिवहन विभाग के ग्वालियर आरटीओ एसपीएस चौहान, टीएसआई विमित गुप्ता, गोविंद सिंह चौहान और संजल पांडे आदि के द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया है। थाना झांसी रोड़, विक्की फैक्ट्री चौराहा, केआरजी चौराहाऔर गुढ़ चौराहा पर चैकिंग की गयी। सुबह 11 बजे वाहनों को चैकिंग की गयी जिसमें वाहन के परमिट, फिटनेस, बीमा, रजिस्ट्रेशन और ड्रायवर लायसेंस की चैकिंग की गयी। 157 वाहनों पर चालानी कार्यवाही में 23 हजार 900 रूपये की वसूली की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *