संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से AIDS फैल सकता है-डॉ. अशोक मिश्रा
ग्वालियर रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा तय छटवें पेन डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विश्व एड्स दिवस पर जनजागरूकता अभियान के तहत आईटीएम हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ़, फ़ार्मेसी स्टाफ़ व नर्सिंग , फ़ार्मेसी छात्र, छात्राओं के साथ एक सेमिनार का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में आईटीएम हॉस्पिटल के सुपरिन्टेण्डेन्ट डॉ प्रशान्त अग्रवाल, मुख्य अतिथि-भूतपूर्व संयुक्त निदेशक व सुपरिन्टेण्डेन्ट डॉ अशोक मिश्रा जी उपस्थिति रहे ।
डॉ मिश्रा जी ने बताया कि सन् 1988 से WHO लगातार हर वर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस पर इस बीमारी के observation व विश्व स्तरीय जनजागरूकता अभियान चलाता है ।उन्होंने बताया एड्स का इलाज है जिससे आपके केवल जीने की अवधि बढ़ सकती है । यह बीमारी आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम करता है, जिसकी वजह से कोई भी बीमारी आप पर जल्दी प्रकोप दिखा सकती है । इस बीमारी से बचाव ही इसका इलाज है । बचने के लिए सावधानियों के सम्बन्ध में बताया कि HIV संक्रमित लोगों से खून, स्तन के दूध, शुक्राणु, साथ ही योनि स्राव सहित शारीरिक तरल पदार्थों (bodily fluids) के आदान-प्रदान के माध्यम से फैल सकता है। प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान, मां से उसके बच्चे में भी एड्स फैल सकता है। एक संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित (Unprotected intercourse) से भी दूसरे व्यक्ति में यह बीमारी फैल सकती है। साथ ही, संक्रमित सुई, सीरिंज, या अन्य इंजेक्शन से बीमारी फैल सकती है।
हर साल विश्व एड्स दिवस की थीम अलग अलग होती है। 2021 के लिए विश्व एड्स दिवस की थीम ‘असमानताओं को खत्म करें, एड्स खत्म करें’ (End inequalities. End AIDS) हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष रोटे राजेन्द्र मल्होत्रा, मुख्य अतिथि का परिचय क्लब सचिव-रोटे राममोहन त्रिपाठी व चैयरमेन ( स्वास्थ्य)- रोटे आरपी सिंह ने सभी पैरामेडिकल स्टाफ , स्टूडेंट्स का आभार व्यक्त किया ।
