MP में देर रात 13 IPS के तबादले हुए
भोपाल. शिवराज सरकार ने बुधवार को देर रात 13 आईपीएस अफसरों के तबादले किए। इनमें भिंड जिले में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के खिलाफ गांजा सप्लाई मामले में कार्रवाई करने वाले मनोज कुमार सिंह का भी नाम है। उनकी जगह शैलेंद्र सिंह चौहान को भिंड की कमान सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि एसपी की मंत्री अरविंद भदौरिया से भी अनबन चल रही थी। हाल में मंत्री समर्थकों पर पुलिस ने खाद को लेकर हुए विवाद के बाद केस दर्ज किया था।
इसके अलावा आईपीएस कैलाश मकवाना को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सागर एसपी अतुलसिंह को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह तरुण नायक को सागर की कमान दी गई है। एडीजी विजिलेंस जीपी सिंह को हटाकर सुषमा सिंह को कमान दी गई है। गृह विभाग द्वारा बुधवार को देर रात तबादला सूची जारी की गई है।
