फायनेंस कंपनी को मैनेजर से 1 लाख 33 हजार रूपये लूटे, 33 ग्राम वजनी लूटी सोने की चैन और मारपीट की

मुरैना. श्रीराम फायनेंस कम्पनी के शाखा प्रबंधक (Branch manager)के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। शाखा प्रबंधक एक फास्टफूड की दुकान में बैठा कलेक्शन के रूपये गिन रहा था। उसी बीच संजय कॉलोनी निवासी 2 लोग आये और उससे कलेक्शन के एक लाख 33 हजार रूपये लूट लिये और इतना ही नहीं हमलावरों ने मैनेजर के गले में पड़ी 33 ग्राम सोने की वजनी चेन भी लूट ली। मैनेजर  Manager के साथ मारपीट की जिससे उसके सिर व हाथ -पैरों में चोटें आयी है। हमलावरों ने मैनेजर की क्रेटा गाड़ी में भी तोड़फोड़  कर दी। इसके साथ ही फास्ट फूड की दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी गयी। घटना बुधवार की सुबह 3 से 4 बजे की है। लुटे पिटे मैनेजर ने अपने साथ हुई घटना की सूचना कोतवाली थाने में जाकर दी। मैनेजर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

फास्ट फूड की दुकान में की तोड़फोड़
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें, कि प्रदीप कुमार परमार मुरैना की श्रीराम फायनेंस कंपनी में शाखा प्रबंधक है। मंगलवार की शाम वह कंपनी का कलेक्शन लेकर अपनी क्रेटा कार क्रमांक-MP-07 CJ8432 से ग्वालियर किसी काम से गया। उसके बाद सुबह वह मुरैना लौट आया। वह संजय कॉलोनी के जीआईसी रोड स्थित परमार मार्केट में एक फॉस्ट फूड की दुकान पर बैठा कलेक्शन के रुपए गिन रहा था। उसके साथ में उसका भाई कुलदीप परमार भी मौजूद था। उसी दौरान संजय कॉलोनी निवासी 2 युवक हरेन्द्र भदौरिया व सोनपाल भदौरिया उसके पास आए और झगड़ने लगे। उसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी तथा उसके कलेक्शन के 1 लाख 33 हजार रुपए व 33 ग्राम वजनी सोने की चैन लूट ली। इसके साथ उन लोगों ने उसकी क्रेटा कार में तोड़फोड़ कर दी। उसके भाई कुलदीप के साथ भी मारपीट की है।

मैनेजर की कार में की तोड़फोड़
पहले से कोई पहचान नहीं
प्रदीपसिंह परमार ने कहा है कि जिन लोगों ने उसके साथ मारपीट की है उनसे उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। उनसे कोई जान पहचान भी नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में FIR  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *