आमने -सामने आ रहे बस और ट्रक आपस में टकराये, एक्सीडेंट में 18 लोग घायल

ग्वालियर/भिण्ड. लहार थाना क्षेत्र में गनेशपुरा गांव के नजदीक स्टेट हाइवे पर एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने से भिड़ गये। इस दुर्घटना में बस और ट्रक ड्रायवर सहित कुल 18 लोगों घायल हुएस हैं। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक ड्रायवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
क्या है घटनाक्रम
लहार थाना टीआई कुशलसिंह भदौरिया के अनुसार धर्मेन्द्र ट्रेवल्स की बस बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे लहार से भिण्ड की तरफ के लिये रवाना हुई। बस गणेशपुरा गांव के पास स्टेट हाईवे पर जा रही थी तभी सामने से आलू से भरा हुआ एक ट्रक रफ्तार से चला आ रहा था। इसी वक्त दोनों में आमने सामने से टकरा गये। हादसे की वजह ट्रक ड्रायवर को वाहन चलाते समय नींद आना बताया जा रहा है। दुर्घटना की खबर मिलते ही लहार थाना पुलिस बल व एसडीओपी अवनीश बंसल पहुंच गये। इसके बाद घायलों को उपचार के लिये एम्बूलेंस व निजी वाहनों की मदद से लहार सिविल अस्पताल भिजवाया गया। इस एक्सीडेंट में बस ड्रायवर की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे उपचार के लिये ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रैफर किये गये हैं।

हादसे के बाद यात्री गण।

हादसे में घायल यात्री
पवन गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी बीजासेन रोड लहार
राजकुमार पुत्र बाबूराम निवासी मिहोना
नाथू खान पुत्र काले खान निवासी लहार
राजू श्रीवास पुत्र बाबू श्रीवास निवासी नानपुरा
कासिम खान पुत्र लल्लू खान निवासी समथर जिला झांसी
मालती पत्नी बाबू गुप्ता निवासी पुराना बाजार लहार
प्रेमलता पत्नी रामनारायण गुप्ता, पुराना बाजार गल्ला मंडी लहार
बृजकिशोर पुत्र गेंदालाल वैश निवासी हरपुरा थाना असवार
अहिरवान दोहरे पुत्र रामपाल निवासी मझातौर लहार
रजिया पत्नी इरफान खान निवासी गौरई थाना मिहोना
सोनू पुत्र सुरेंद्र श्रीवास निवासी लहार
गुलफजा पुत्र रशक खां निवासी अजीतमल जिला औरैया यूपी
दीपक पुत्र गजार कुशवाह निवासी वार्ड नंबर 11 लहार
राम नारायण पुत्र राम प्रसाद निवासी गल्ला मंडी लहार
प्रेम नारायण पुत्र माता प्रसाद बरूआ निवासी चंदावली नंबर दो लहार
निशा पत्नी इशाक खान निवासी बावरपुर जिला अजीतमल यूपी
अरमान पुत्र इरशाद खान निवासी बावरपुर जिला अजीमल यूपी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *