बैग लूट की घटना-10 मीटर घिसटने तक नहीं छोड़ा बैग, मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने मारा था झपट्टा

ग्वालियर. एक छात्रा की बहादुरी मोटरसाईकिल 2 बदमाशों पर भारी पड़ गयी। बदमाशों ने झपट्टा मारकर छात्रा का बैग लूटने का प्रयास किया जिसमें वह असफल हो गये क्योंकि छात्रा ने 10 मीटर तक घसीटने के बाद भी बैग नहीं छोड़ा। जिस पर छात्रा के दोनों पैर हाथ की कोहनी, सिर और मुंह में चोट लग गयी, पर छात्रा ने तब भी बैग नहीं छोड़ा तो बदमाश हारकर बैग को छोड़कर भाग गये। घटना ठाठीपुर स्थित सरकारी अस्पताल के पास की है। घटना में घायल छात्रा ने मामले की शिकायत ठाठीपुर थाना में की है। पुलिस ने इसमें बैग चोरी का माला दर्ज किया है। छात्रा का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उसके अनुसार FIR  दर्ज नहीं की हैं। घटना के समय छात्रा अपने पिता को दुकान पर खाना देने जा रही थी। बैग में सिर्फ खाना था, लेकिन उसकी हिम्मत के आगे बदमाशों के इरादे बोने साबित हुए।

यह है पूरा मामला
थाटीपुर के चौहान प्याऊ निवासी अवधेश रजक मैकेनिक है। थाटीपुर के सरकारी अस्पताल के पास उनकी शॉप है। दोपहर में उ नकी बेटी प्राची मां के साथ उन्हें खाना देने आ रही थी। अभी वह अस्पताल के पास पहुंची ही थी कि तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार 2  बदमाशों ने उससे बैग लूटने का प्रयास किया। बदमाशों के झपट्‌टा मारते ही प्राची ने बैग पर पकड़ मजबूत की तो बदमाशों ने उसे धक्का मार दिया। जिससे प्राची सड़क पर गिरी और उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद भी प्राची ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाश उसे करीब 10 मीटर तक घसीटते ले गए। इसके बाद वह खुद ही बैग छोड़कर बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। वहां से गुजर रहे कुछ अन्य बाइक सवारों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। घायल प्राची को परिजन पहले अस्पताल लेकर पहुंचे।
बैग में खाने का टिफिन था
पीडि़त छात्रा ने बताया कि बैग में सिर्फ खाना  था जिसे वह पिता के लिये लेकर जा रही थी। बदमाशों द्वारा प्रयास करने पर पूरा खाना सड़क पर गिर गया। दोनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। जिससे वह उन्हें पहचान ना सकी और उसने भी ठान लिया था कि बैग नहीं छोड़ेगी।
पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाश रही है
इस घटना के संबंध में पुलिस ने एक टीम बनाई है जो बदमाशों के आने और जाने के रूट पर CCTV  कैमरे खंगाल रही है जिससे मोटरसाईकिल सवार बदमाशों का हुलिया और कोई सुराग मिल सके। पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस पीडि़ता से बदमाशों का हुलिया पूछकर भी पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *