जेएएच में जमकर चले लठ्ठ, abmulance संचालक ने अस्पताल परिसर में गुण्डे बुलाकर लाठियों से पिटवाया

Gwalior जयारोग्य चिकित्सालय परिसर JAH में सोमवार को पिटाई का एक वीडियो सामने आया हे। इसमें कुछ लड़के एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीडि़त और आरोपी सभी प्रायवेट abmulance व्यवसाय से जुड़े हुए लोग बताये जा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इनके बीच मरीज ले जाने को लेकर 2 दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसमें पीडि़त पक्ष ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मारपीट करने वाले लोग उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। हैरानी की बात यह है कि जहां मारपीट की जा रही है। उससे सिर्फ 20 कदम की दूरी पर जेएएच की पुलिस चौकी भी है और इसके बाद वहां भी पुलिस नहीं थी। यह झगड़ा रविवार की शाम का बताया जा रहा है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर में सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह एक वीडियो सामने आया है। VIDEO में एक कार के सामने खड़े एक युवक को तीन से चार लड़के डंडों से पीट रहे हैं। हमलावर बार-बार गालियां देते हुए कह रहे हैं और मामला दर्ज कराएगा। आसपास काफी भीड़ है। वीडियो में सामने ही जयारोग्य हॉस्पिटल की बिल्डिंग दिख रही है। जब इस वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई तो पता लगा कि यह वीडियो रविवार शाम 3 से 4 बजे के बीच हुए झगड़े का है। इसमें पिटने वाला युवक abmulance  चालक चिराग पुत्र रोहित घुरपड़े है। उसे पीटने वालों की पहचान लवली तिवारी, अनिल कुमार व दो अन्य हैं। पीटने वाले भी abmulance के व्यवसाय से जुड़े हैं।
2 दिन पहले हुई थी एफआईआर
इस मामले में TI  कम्पू रामनरेश यादव ने बताया है कि एम्बूलेंस पहले निकालने को लेकर कुछ abmulance वालों ने एक की मारपीट की थी। 2 दिन पहले भी एक मामले FIR  दर्ज हुई थी। उसी मामले में राजीनामा नहीं करने को लेकर यह मारपीट की गयी है।FIR  दर्ज कर ली गयी है, जांच की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *