सिरोल में ताला तोड़ने की आहट से खुली परिवार की नींद, मारपीट में सिर फटा तो निकला खून, किया पुलिस के हवाले

ग्वालियर. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को एक मकान में चोरी के मकसद से एक संदेही घुस गया। गेट पर लगे ताले को भी उसने तोड़ लिया। इसी वक्त चोर की आहट से घर के सदस्यों की नींद खुल गयी। इसके बाद चोर को पकड़ लिया और जमककर पिटाई लगा दी। स्थानीय लोगों ने उसे इतना पीटा कि उसका सिर तक फट गया है। घटना रात 2.30 बजे सिरोल के न्यू कॉलोनी की है।
क्या है पूरा मामला
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ की तो पहले चोर कहा कि वह रास्ता भटक गया थाए लेकिन जब उसकी जेब से टूटा हुआ ताला और कई चाबियां मिलीं तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। जिस पर संदेही ने कुबूल किया कि हां मैंने ही ताला तोड़ा है। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया है।
शहर के सिरोल में अंबेड़कर पार्क के पास न्यू कॉलोनी में निवास करने वाले डीएस कुशवाह के मकान में आधी रात चोरी करने की नीयत से एक चोर दाखिल हो गया और उस समय परिवार गहरी नींद में था। चोर दीवार फांदकर अंदर पहुंचा। यहां अंदर के गेट पर ताला लगा था। जिसे पहले चाबियों से खोलने का प्रयास कियाए नहीं खुला तो चोर ने तोड़ दिया। इसी समय खटपट की आवाज से अंदर परिवार के सदस्यों की नींद टूट गई और आहट से समझते देर नहीं लगी कि कोई चोरी का प्रयास कर रहा है। इस पर उन्होंने दवे पांव पहुंच कर संदेही चोर को पकड़ लिया और साथ ही शोर मचा दिया। इस पर आसपास रहने वाले भी जाग गए। पब्लिक ने संदेही की लात घूसों से जमकर ठुकाई लगा दी। इतना मारा कि उसका सिर तक फोड़ दिया। उसके सिर से काफी खून बह रहा था। यहां पकड़े गए संदेही ने अपना नाम राम बताया। हंगामा की सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
आरोपी बार बार नाम बदल रहा था
पकड़ा गया संदेही ने स्थानीय लोगों को अपना नाम राम बताया था और जब पुलिस ने पूछताछ की तो सन्नी बताने लगा। जब उससे घर में घुसने की बात पूछी तो बोला -नशे में था साहब, इसलिये रास्ता भटक गया। पुलिस ने सख्ती से तलाशी ली तो उसके पास से एक टूटा हुआ ताला और 2 से 3 चाबियां मिली। इसके बाद बोलता है कि हां मैने ही तोड़ा है ताला। चोरी करने ही जा था इसके बाद आरोपी को पकड़ कर पुलिस थाना ले गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *