Gwalior में पटाखे को जलते कचरे में फेंकते ही धमाका, 5 बच्चे बुरी तरह घायल

ग्वालियर. ग्वालियर के कुंवरपुर गांव में खेल-खेल में बच्चों की जान पर बन आई। बच्चों ने सड़क पर पड़े पटाखे को उठाकर पास ही जल रहे कचरे में फेंक दिया। अचानक तेज धमाका हुआ। इसके बाद बच्चों की चीख से इलाका दहल उठा। धमाका इतना तेज था कि पास खेल रहे 5 बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे के हाथ के चिथड़े उड़ गए। उसकी आंख भी बुरी तरह जख्मी हो गई। डॉक्टर का कहना है कि उसकी एक आंख पूरी तरह खराब हो गई है। उसके हाथ का पंजा भी वापस नहीं जुड़ सकता। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अन्य बच्चों को भी चेहरे, शरीर पर गंभीर चोट आई है। घटना रविवार शाम 4 बजे की है। घायलों को जेएएच (जयारोग्य अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। रिजवान और फरहान की हालत नाजुक है। रिजवान का एक हाथ का पंजा व आंख डैमेज हुई है। एक रात पहले यहां से बारात निकली थी, जिसमें पटाखे चल रहे थे। उसी में से एक पटाखा बिना चले रह गया था।

महाराजपुरा क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में मस्जिद के पास मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान 8 साल के रिजवान खां को सड़क पर देशी पटाखा मिला। वह पटाखा को लेकर हिलाने-डुलाने लगा। पास ही अन्य बच्चे संजना (10), अजान (6), फरहान (11) और पायल (6) खड़े थे। सभी उस पटाखे से खेलने लगे। पास ही कचरे के ढेर में आग जल रही थी। बच्चों ने पटाखे को आग में डाल दिया। बच्चों को नहीं पता था कि यह पटाखा जिंदा है। उन्हें लगा कि यह सिर्फ जलेगा, पर अचानक तेज धमाका हुआ। इससे रिजवान सीधे के हाथ का पंजा तक उड़ गया। उसकी आंख में चिंगारी घुस गई। अन्य बच्चे भी बुरी तरह झुलस गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *