कोरोना का डेल्टा वैरिएंट जितना 100 दिन में फैला था, ओमिक्रॉन उतना सिर्फ 15 दिन में फैल चुका

नई दिल्ली. कोरोना के नए वैरिएंट अेामिक्रॉन (बी.1.1.529) की शुरूआती रिपोर्ट्स बेहद चौंकाने वाली है। डब्ल्यूएचओ ने इसे वैरिएंट ऑफ कन्सर्न बताया है। द.अफ्रीका के 3 प्रांतों में रोज मिलने वाले 90 प्रतिशत केस इसी वैरिएंट के है जो 15 दिन पहले सिर्फ 1 प्रतिशत थे। वैज्ञानिकों को यही बात सबसे ज्यादा डरा रही है क्योंकि अभी तक सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट डेल्टा था जिससे दुनिया में तीसरी लहर आई थी।

अब ओमिक्रॉन से नई लहर का खतरा है, क्योंकि यह डेल्टा से 7 गुना तेजी से फैल रहा है। यही नहीं, यह तेजी से म्यूटेट भी हो रहा है। पकड़ में आने से पहले ही इसमें 32 म्यूटेशन हो चुके हैं। इसे देखते हुए यूरोपीय यूनियन के सभी 27 देशों ने 7 अफ्रीकी देशों से उड़ानों पर रोक लगा दी है। इधर, भारत में नए वैरिएंट का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी सिंगापुर, मॉरीशस समेत 12 देशों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच होगी।

दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते केस
बेल्जियम: एक दिन में 23,350 कोरोना केस दर्ज, अक्टूबर 2020 के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले।
स्विट्जरलैंड: एक दिन में 8,585 नए मामले दर्ज किए गए। यह नवंबर 2020 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त है।
जर्मनी: एक ही दिन में 73,887 नए कोरोना मामले मिले हैं। यह एक दिन अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है।
इटली: 1 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 12,448 कोरोना मामले दर्ज किए गए।
फ्रांस: एक दिन में 32,591 नए केस सामने आए। यह पिछले हफ्ते से 61 प्रतिशत ज्यादा है और अप्रैल के बाद एक दिन की सबसे बड़ी ग्रोथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *