RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत देर रात 12 बजे ग्वालियर पहुंचे

ग्वालियर. देर रात 12 बजे तेलांगना एक्सप्रेस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ग्वालियर पहुंचे। वैसे तो उनकी ट्रेन का समय 7.55 बजे ग्वालियर पहुंचने का था। लेकिन हेतमपुर में ट्रेन में लगी आग के बाद ट्रेन रूट बाधित हो गया। जिस वजह से कई ट्रेने लेने होने से 3 से 4 घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के बीच वह उतरे और अपने वाहन में सवार होकर सीधे सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम के लिये निकल गये।
जेड प्लस की सुरक्षा आरएसएस प्रमुख को
डॉ. मोहन भागत को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसलिये 2 अतिरिक्त कंपनी उनकी सुरक्षा में लगाई गयी है। शनिवार को उनको शहर के कई कार्यक्रम में भाग लेना है। इन कार्यक्रमों के लिये प्रदेश सीएम शिवराज चौहान भी शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे वह शाम 4 ग्वालियर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *