ग्वालियर में छात्रा से कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर रेप किया

ग्वालियर. शहर में एक युवक ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती हुई थी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता छात्रा रतलाम जिले की रहने वालीे है। कुछ माह पहले ही सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती मुरैना के कैलारस निवासी निखिल सोनी से हुई।

छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया
जानकारी के अनुसार दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 20 अगस्त 2018 को निखिल ने परिवार से मिलाने के लिए छात्रा को ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के न्यू कुशल नगर में बुलाया। जब छात्रा पहुंची तो निखिल के अलावा घर पर और कोई नहीं था। छात्रा ने निखिल से उसके परिवार के लोगों के बारे में पूछा तो निखिल ने कहा कि उसके परिजन घर के काम से बाजार गए है। कुछ देर बाद आ जाएंगे इसके बाद आरोपी ने छात्रा को कोल्डड्रिंक दी। जैसे ही छात्रा ने कोल्ड ड्रिंक पी वह अचेत हो गई। जब कुछ देर बाद छात्रा को होश आया तो पता चला कि उसके साथ युवक ने रेप किया है। मामले का पता चलते ही छात्रा ने इस हरकत का विरोध किया, तो युवक ने छात्रा से शादी का वादा कर दिया। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इसके बाद छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *