RSS का 26 को निकलेगा पथसंचलन

ग्वालियर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वर साधक संगम में भाग लेने वाले घोष वादकों का पथसंचलन 26 नवम्बर को निकलेगा। जिसमें मध्यभारत प्रांत के 31 जिलों के 550 घोष वादक शामिल होंगे। 26 नवंबर को अपरान्ह 4-45 बजे समस्त शिविरार्थी फूलबाग स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर एकत्रित होंगे। यहां पर महारानी लक्ष्मीबाई की मानवंदना होगी। तत्पष्चातयहां से पथसंचलन प्रारंभ होकर फूलबाग, गुरूद्वारा, नदी गेट, इंदरगंज होते हुए जीवायएमसी मैदान पर समाप्त होगा।

आज आएंगे डा. भागवत
स्वर साधक संगम में शामिल होने के लिए सरसंघचालक डा. मोहन भागवत 26 नवंबर को ग्वालियर आएंगे और 28 नवंबर तक शिविर में रहेंगे। इस शिविर में अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी तथा अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख जगदीश पूरे समय रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *