covid-19 तीसरी लहर Third Wave की संभावना की वजह से कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, मेडीकल कॉलेज में 66 छात्र संक्रमित पाये गये
धारवाड़. ऐसे समय में जब कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है और जीवन लगभग सामान्य हो रहा है कर्नाटक के धारवाड़ में एक मेडीकल कॉलेज में पढ़ने वाले 66 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। सभी छात्र एसडीएम मेडीकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे हैं। उनमें से करीब 40 छात्र कुछ दिन पूर्व कॉलेज कैम्पस में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुए थे। सभी छात्रों ने टीकाकरण की दोनों खुराक ली थी और उनमें कोविड़-19 के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे है।
छात्रावास में किये गये क्वारंटाईन
धारवाड़ के एसडीएम मेडीकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव पाये गये सभी छात्रों को उनके छात्रावास के कमरों में क्वारंटाइन किया गया है और उन पर नजर रखी जा रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत मदनीकर ने हॉस्टल का निरीक्षण किया। सभी छात्रों का कोविड टेस्ट किया गया है। पूरा परिसर सेनेटाइज करवाया गया है और पूरे परिसर को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से बार-बार अपील कर रहा है कि सोशल डिस्टेसिंग की अनदेखी न करें और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करें।
कोविड में इनकी हुई मौत
आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण से अभी तक कुछ 4,66,980 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,807 लोग केरल के 38,353 लोग कर्नाटक के 38,185 लोग तमिलनाडु के 36,415 लोग दिल्ली के 25,095 लोग उत्तरप्रदेश के 22,909 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,419 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है। उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थ
