आरटीओ ग्वालियर चैकिंग अभियान में 34 ऑटो जब्त कर की चालानी कार्यवाही
ग्वालियर. शहर में बढ़ती हुई दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा एक सार्थक पहल शुरू की गयी। केआरजी कॉलेज चौराहा पर जब परिवहन विभाग के आरटीओ ने चैकिंग शुरू की तो ऑटो चालकों में हड़कम्प मच गया। आरटीओ चैकिंग के बीच ऑटो चालकों ने एक दूसरे को व्हाट्सएप मैसेज कर दिया जिससे और सारे ऑटो चालक सतर्क हो गये और मौके से भाग गये। इसके बावजूद भी आरटीओ विभाग की सतर्क टीम ने केआरजी कॉलेज चौराहा, जवाहर कॉलोनी स्थित वीडियोकोच बसस्टेण्ड और गोला का मंदिर चौराहा पर 34 ऑटो पर चालानी कार्यवाही की गयी।

चैकिंग में देखे दस्तावेज
परिवहन विभाग के ग्वालियर आरटीओ एसपीएस चौहान, आरटीओ राजेन्द्र सोनी, टीएसआई केके गोस्वामी आरक्षक ख्यालीराम आर्य आदि ने चैकिंग में ऑटो चालक से परमिट, पॉल्यूशन, बीमा, फिटनेस और ड्रायविंग लायसेंस चैक किये गये। कंपू में थाने चैकिंग टीम 11 ऑटो जब्त कर रखे गये। इसी तरह से गोला का मंदिर पर 23 ऑटो जब्त कर कार्यवाही की गयी।
ऑटोचालक भी व्हाट्सएप पर
जैसे ही शहर में आरटीओ एवं यातायात विभाग की टीम सघन चैकिंग अभियान चलाती है तो ऑटो चालक व्हाट्सएप ग्रुप में मेसेज प्रसारित करते ही ऑटो चालक उस मार्ग की ओर जाना बन्द कर देते ही साथ जाने वाले ऑटो को इशारों से रोकते भी है।
