Income tax का छापा लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित कौटिल्य अकादमी पर छापे की कार्यवाही जारी, टैक्स चोरी का खुलासा नहीं

ग्वालियर. Income tax  डिपार्टमेंट के द्वार गुरूवार की सुबह 5 बजे से ग्वालियर के लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित कौटिल्य अकादमी और डिजियाना ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मार कर कार्यवाही की जा रही हे। कौटिल्य अकादमी के दोनों प्रवेशद्वारों पर भारी संख्या तैनात पुलिस बल ने किसी को अन्दर जाने नहीं दिया है जिससे की कार्यवाही जानकारी नहीं मिल पा रही है। दोनों संस्थानों के ठिकानों पर गार्ड ही मिले। इनकम टैक्स की टीम ने सभी ठिकानों को अपने कन्ट्रोल में लेकर सर्चिंग शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर कितन की टैक्स चोरी की गयी या नहीं अभी तक की कार्यवाही में खुलासा नहीं हो पाया है। ग्वालियर के इनकम टैक्स की छापा मार कार्यवाही को नेतृत्व इन्वेस्टीगेशन विंग के डिप्टी डायरेक्टर आरएन भारती कर रहे हैं।

ग्वालियर में सुबह 6 बजे लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित कौटिल्य अकादमी की कोचिंग पर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे। इस बीच एक टीम बस में सवार थी। टीम ने पूरे कार्यालय में तलाशी शुरू की और कुछ देर के बाद सुबह अकादमी के कोचिंग में छात्रों को प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया। इसके अलावा अकादमी के संचालक श्रीधांत जोशी के विद्यानगर स्थित निवास पर भी एक टीम पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *