BJP नेता पर छेड़खानी की FIR दर्ज, विवाद सुलझाने गये थे भाजपा नेता फंसे, थाने में क्रॉस एफआईआर दर्ज

ग्वालियर. BJP नेता अशोक जैन को पड़ोसी दोस्त के घर एक विवाद को सुलझाने के लिये जाना महंगा पड़ गया। दोस्त के भाई और भतीजों ने BJP  नेता पर हमला कर दिया और उनके घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया हे। यहीं नहीं, जब BJP  नेता थाना पहुंचे, तो बाहर घेरकर भी मारपीट की। यहां तक तो सब ठीक है, लेकिन जब BJP नेता थाने के अन्दर पहुंचे तो पता लगा कि उन पर छेड़छाड़ की FIR  दर्ज की गयी है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात 2 बजे तक मुरार थाने के बाहर हंगामा चलता रहा। आसपास के थाने का पुलिसबल भी बुला लिया गया। यहां एक पक्ष की पुलिस से भी बहस हुई है। अंत मंे पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला है। भाजपा नेता की ओर से दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट की FIR  दर्ज की गयी है। वहीं, दूसरी ओर से BJP  नेता पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया है। भाजपा नेता अशोक जैन, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह के करीबी माने जाते हैं।
क्या है पूरा घटनाक्रम
उपनगर मुरार के घासमंडी के रहने वाले आदर्श दीक्षित का परिवार के भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को मामले में फिर विवाद हुआ। पड़ोस में रहने वाले भाजपा नेता अशोक जैन,  आदर्श दीक्षित के दोस्त हैं। वह उनके घर पहुंचे। मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से संजू दीक्षित,  विवेक तपन,  प्रिदर्शी और रवि का उनसे विवाद हो गया। उन्हें परिवारिक मामले से दूर रहने के लिए कहा गया। इसके बाद भी भाजपा नेता ने हस्तक्षेप किया,  तो सभी ने मिलकर हमला कर दिया। पहले घर में घुसकर सभी ने भाजपा नेता के घर में घुसकर मारपीट कीए जिसमें उनकी भाभी इन्द्रा जैन पत्नी विनोद जैन घायल हो गईं।इसके बाद जब भाजपा नेता मुरार थाने पहुंचेए तो वहां पहले से दूसरा पक्ष खड़ा था। यहां थाने के बाद फिर अशोक जैन पर हमला किया गया। दूसरे पक्ष का आरोप था कि भाजपा नेता ने घर में घुसकर उनके घर की महिला के साथ छेड़छाड़ की है। रात करीब 2 बजे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने आसपास के थानों का फोर्स बुलाकर स्थिति को संभाला।

घायल इन्द्रादेवी जैन, भाजपा नेता की भाभी हैं, हमलावरों ने इनको भी पीटा है

एक दूसरे पर क्रॉस एफआईआर दर्ज
मुरार थाना पुलिस ने इस प्रकरण में काफी समझदारी से काम लिया है। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी नेता की भाभी इन्द्रा पत्नी विनोद जैन निवासी घासमण्डी की शिकायत पर हमलावर संजू दीक्षित, विवेक, प्रिदर्शी दीक्षित, तपन, रवि के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दूसरे पक्ष की ओर से एक युवक की पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता अशोक जैन व 2 अन्य साथियों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ की FIRर्ज की गयी।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ भाजपा नेता अशोक जैन सफेद कुर्ता पायजामा और चश्मा पहने हुए।
कौन है भाजपा नेता अशोक जैन
भाजपा नेता अशोक जैन पहले कांग्रेस में थे। कट्टर सिंधिया समर्थक माने जाते थे। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रभाव के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ली थी। अशोक जैन को भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता भी केन्द्रलीय मंत्री के नेतृत्व में मिली थी।

पुलिस का कहना है
मामले में TI मुरार शैलेन्द्र भार्गव का कहना है कि दोनों पक्षों ने शिकायत करते हुए एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। रात तक थाने के बाहर दोनों पक्ष खड़े हुए थे। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *