जेयू की कुलपति संगीत शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों की जांच कलेक्टर ने नए सिरे से गठित की, एडीएम के पत्र पर लगी जेयू की सील ईसी मेंबर ने लौटाया

ग्वालियर. जीवाजी विश्ववि़द्यालय की कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त में पहुंची शिकायत की जांच नए सिरे से करने कलेक्टर ने कमेटी गठित की है। इस मामले में उन लोगों का कथन लेना है जिनके नाम लोकायुक्त कार्यालय ने कलेक्टर को भेजे है। कलेक्टर की शुरू कर दी है।

ईसी मेंबर ने पत्र लेने से इंनकार कर किया
इस बीच एडीएम के उस पत्र पर सवाल खड़े हो गए है जो कथन के लिए बुलाने ईसी मेंबर डॉ. मनेन्द्र सिंह सोलंकी को पास भेजा गया। एडीएम के इस पत्र पर जेयू की सील लगी हुई थी। वहीं कलेक्टोरेट से डाक आने के बजाय जेयू का ही कर्मचारी इस पत्र को लेकर मंगलवार को ईसी मेंबर के पास पहुंचा। इस पर जेयू की सील लगी होने से ईसी मेंबर ने पत्र लेने से इंनकार कर दिया। जेयू के कर्मचारी से कहा कि यह तो एसडीएम द्वारा जारी पत्र है तो आप कैसे लेकर आ रहे थे। जिस पर जेयू कर्मचारी ने कहा कि मुझे तो विवि प्रशासन शाखा से दिया है। इसी मेंबर ने उसे कहा कि यह डाक तो सीधे कलेक्टारेट से ही उनके पास आनी चाहिए। लोकायुक्त में पहुंची शिकायत की जांच कलेक्टर द्वारा ही की जा रही है इसमें जेयू कोई पत्र नहीं भेज सकता।

लोकायुक्त जांच में कलेक्टर को ईसी पांच के कथन लेना है
लोकायुक्त में कुलपति के विरूद्ध जो शिकायत दर्ज हुई है उसमें कलेक्टर को ईसी पांच लोगों के कथन लेना है। इनमें ईसी मेंबर मनेन्द्र सोलंकी अनूप अग्रवाल, जेयू के पूर्व निदेशक, शारीरिक शिक्षा विभाग राजेन्द्र सिंह गुर्जर, एलएनआईपी के पूर्व प्रोफेसर वीरेन्द्र कुमार डवास, जेयू के पूर्व वित नियंत्रक महक सिंह के कथन लेना है। इनके कथनों के अनुसार रिपोर्ट तैयार कर लोकायुक्त के यहां प्रस्तुत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *