मुझे IAS अवार्ड होने वाला था इसलिये मुझे आरोपी बनाया गया-विवक सिंह, तत्कालीन निगमायुक्त
ग्वालियर. नगरनिगम ग्वालियर के जल प्रदाय विभाग में हुए घोटाले के प्रकरण में सेशन कोर्ट में बहस पूरी हो चुकी है। अब इस प्रकरण में 29 नवम्बर को संभावित फैसला आ सकता है। अंतिम बहस में तत्कालीन नगरनिगम आयुक्त विवेक सिंह ने भी अपना पक्ष रखा हैं। उन्होंने कोर्ट में कहा है कि उनको IAS अवार्ड होना था जिसे रोकने के लिये विशेष स्थापना पुलिस ने उन्हें आरोपी बनाया है। उनका इस मामले से ही कोई संबंध नहीं है। उन्होंने राजनीतिक दबाव में आकर यह कार्यवाही करने तक की बात कहीं है। इस दौरान मामले से जुड़े अन्य आरोपियों ने भी कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। कोर्ट ने बहस पूरी करने के बाद आगामी तारीख 29 नवम्बर को इस मामले में फैसला आ सकता है।
यह है पूरा मामला
वर्ष 2004 में जब विवेक सिंह नगरनिगम आयुक्त हुआ करते थे और नगरनिगम के जलप्रदाय विभाग में 1200 फाइलें तैयार की गई थीं। इन फाइल में छोटे.छोटे भुगतान की तैयारी थी। ऐसे भुगतान किए जा रहे थेए जिनका काम मौके पर नहीं था और भुगतान हो गया था। जब इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस के पास की गई तो 12 फाइलों की जांच की गई। जांच में पाया कि फर्जी तरीके से भुगतान किए जा रहे हैं। इसमें जब बड़ा भ्रष्टाचार किए जाने की बात सामने आई थी। इसमें तत्कालीन निगमायुक्त विवेकसिंह सहित अन्य अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था। लोकायुक्त ने जांच के बाद विशेष न्यायालय में चालान पेश किया। आरोपियों ने लोकायुक्त की जांच को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने यह कहते हुए याचिकाओं का निराकरण कर दिया कि मामले की शीघ्र ट्रायल खत्म की जाए। हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की ट्रायल लगातार जारी है। सभी गवाह हो चुके हैं। जिन पार्षदों के लेटरपेड पर प्रस्ताव तैयार किए थेए उन्होंने प्रस्ताव भेजने से इनकार कर दिया था। जांच अधिकारी की गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष को सुना गया। आरोपियों की ओर से अपने बचाव में तर्क दिए गए। मंगलवार को इस मामले में बहस पूरी हो गई। विशेष लोक अभियोजक अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि यह मामला प्रमाणित है और स्वच्छ साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं।
29 नवम्बर को फैसला आने की संभावना
इस प्रकरण में मंगलवार को अंतिम बहस के दौरान तत्कालीन नगरनिगम आयुक्त विवेक सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनको IAS अवार्ड होने वाला था। इसलिये इस मामले में फंसाया गया है। जबकि इस मामले में उनका कोई भी सीधा लेना देना नहीं हैं। अभी तक 29 नवम्बर को इस मामले की सुनवाई होना है। 29 नवम्बर को संभावित माना है कि इस मामले में फैसला सुनाया जा सकता है।
